
Kuno National Park: क्वारंटीन पीरियड खत्म, छोटे बाड़े से आजाद हो गए सभी 12 साउथ अफ्रीकी चीते
AajTak
कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में लाए गए सभी चीते क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं. इन चीतों को बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है. 12 चीतों में से 3 नर अफ्रीकी चीतों को दो दिन पहले बड़े बाड़े में रिलीज किया गया था. वहीं कूनो से भागा नामीबियाई चीता शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में पहुंच गया है, जहां उस पर निगरानी की जा रही है.
देश की धरती पर चीतों के इकलौते घर श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में चीतों के पुर्नस्थापना की प्रक्रिया अब तेज हो गई है. इसके तहत नामीबियाई चीतों को बडे़ बाडे़ से खुले जंगल में छोड़ने के बाद अब साउथ अफ्रीकी चीतों को भी क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद बडे़ बाडे़ में रिलीज कर दिया गया है.
साउथ अफ्रीका से बीती 18 फरवरी को कूनो लाए गए 12 चीतों में से तीन नर चीतों को 17 अप्रैल को क्वारंटीन बाडे़ से बड़े बाडे़ में छोड़ दिया गया था. वहीं 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को शेष 9 चीतों को भी कूनो के बड़े बाडे़ में रिलीज कर दिया गया है.
बड़े बाडे़ में छोड़े गए चीते अब यहां खुद शिकार कर सकेंगे. बडे़ बाडे़ में चीतल, जैकाल, खरगोश, हिरण व अन्य वन्य प्राणी भरपूर संख्या में हैं. चीता प्रोजेक्ट चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है. नामीबियाई चीतों को सफलतापूर्वक कूनो पार्क में बसाया जा चुका है. वर्तमान में चार चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है. वहीं शेष नामीबियाई चीते बडे़ बाडे़ में मौजूद हैं.
9 बडे़ बाड़ों में साउथ अफ्रीकी तो एक बाडे़ में नामीबियाई चीता
डीएएचडी (डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हस्बेंड्री एंड डेयरी) की अनुमति मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बीते दो दिनों में साउथ अफ्रीका से लाए गए सभी 12 चीतों को बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है. सोमवार को तीन नर चीतों को छोड़ने के बाद मंगलवार सुबह से देर रात तक शेष 9 चीतों को भी 9 बड़े बाड़ों में रिलीज कर दिया गया है. इसमें से नर और मादा चीता को अलग-अलग रखा गया है.
वर्तमान में 1 बडे़ बाडे़ में तीन नामीबियाई चीते मौजूद हैं, जिन्हें खुले जंगल में छोड़ने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है. वहीं क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके साउथ अफ्रीकी चीते बडे़ बाडे़ में रिलीज कर दिए गए हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








