
Kuno में 'ज्वाला' ने दिया 5 शावकों को जन्म, भारत में चीतों की संख्या 50 के पार
AajTak
कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अद्भुत खबर सामने आई है. नामीबियाई मादा चीता 'ज्वाला' ने एक साथ 5 शावकों को जन्म दिया है. इस सुखद समाचार के साथ ही भारत में चीतों का कुनबा अर्धशतक पार कर गया है.
भारत के महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए सोमवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है. मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता 'ज्वाला' ने 5 शावकों को जन्म दिया है. यह ज्वाला की तीसरी सफल डिलीवरी है, जो भारत के वातावरण में चीतों के पूरी तरह ढलने का सबसे बड़ा प्रमाण है.
ज्वाला के इन 5 नए शावकों के आने के बाद अब कूनो और पूरे भारत में चीतों की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है. भारत में चीतों की कुल संख्या गांधी सागर सहित 53 हो गई है.
कूनो में 50 चीते हो गए हैं. इनमें भारत की धरती पर जन्मे शावकों की संख्या 33 यानी कुल का 62% है. ज्वाला और उसके पांचों बच्चे फिलहाल स्वस्थ हैं और उन पर डॉक्टरों की टीम 24 घंटे नजर रख रही है. देखें VIDEO:-
दिग्गजों ने दी बधाई केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस जानकारी को शेयर करते हुए खुशी जताई.
भूपेंद्र यादव ने इसे वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा, "यह कामयाबी हमारे फील्ड स्टाफ और डॉक्टरों की मेहनत का नतीजा है. भारत की चीता कहानी अब नई ऊंचाइयों पर है."
यह भी पढ़ें: कूनो के चीतों को रोजाना ₹35 हजार का बकरी मांस, साल भर में ₹1.27 करोड़ खर्च

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







