
Kuno नेशनल पार्क से आई बुरी खबर, मादा चीता नभा की मौत, पैरों में मिला था फैक्चर
AajTak
Kuno National Park में एक हफ्ते पहले घायल अवस्था में मिली मादा चीता नभा (Savannah ) ने दम तोड़ दिया. नाभा के आगे और पीछे के पैरों में फैक्चर मिला था. चीता के शिकार के दौरान घायल होने का अंदेशा जताया गया था.
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर आई है. एक हफ्ते पहले घायल अवस्था में मिली मादा चीता नभा (Savannah ) ने दम तोड़ दिया. कूनो प्रबंधन की मानें तो नभा के आगे और पीछे के पैरों में फ्रैक्चर था, जो संभवतः शिकार के दौरान हुआ. अब पार्क में कुल 26 चीते बचे हैं.
कूनो पार्क प्रबंधन की ओर से बताया गया कि नामीबिया की 8 वर्षीय मादा चीता नभा की शनिवार को मौत हो गई. वह एक हफ्ते पहले सॉफ्ट रिलीज बोमा के अंदर घायल अवस्था में पाई गई थी. संभवत: वह शिकार के प्रयास के दौरान घायल हुई थी. अन्य चोटों के साथ उसके दोनों बाएं आगे एवं पिछले पैरों में फ्रैक्चर पाया गया. एक हफ्ते से उसका इलाज चल रहा था. लेकिन आज उसकी मृत्यु हो गई. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी.
कूनो में अब 26 चीता, 9 वयस्क (6 मादा और 3 नर) और 17 भारतीय जन्मे शावक हैं. सभी स्वस्थ हैं. इसके अलावा, गांधी सागर अभ्यारण में दो नर चीते भी अच्छा कर रहे हैं. कूनो नेशनल पार्क में 26 चीतों में से 16 खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं और वे कूनो के वातावरण से पूरी तरह तालमेल बैठा चुके हैं.
साथ ही, चीतों ने सह-शिकारियों के साथ रहना सीख लिया है और नियमित रूप से शिकार कर रहे हैं. हाल ही में सभी चीतों की एंटी एक्टो परजीवी दवा सफलतापूर्वक लगाई गई है. दो माताएं, वीरा और निर्वा अपने नन्हे शावकों के साथ स्वस्थ हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










