
Kota Suicide: घर आने वाला था, कुछ घंटे पहले बहन से बात की, फिर फोन फॉर्मेट-सिम गायब क्यों? पिता ने उठाए सवाल
AajTak
Kota Student Suicide Case: 16 वर्षीय छात्र पिछले एक साल से कोटा में रहकर जेईई एग्जाम की तैयारी कर रहा था. छात्र के पिता ने बताया कि वह 9 मार्च को घर जाने वाला था, ट्रेन की टिकट हो चुकी थी, घटना से कुछ घंटे पहले बड़ी बहन से नॉर्मल बात भी की. लेकिन इसके कुछ घंटे बाद बेटे की सुसाइड की सूचना मिली.
Kota Student Suicide Case: कोटा में छात्र आत्महत्या के आंकड़े इस साल भी डराने वाले हैं. पिछले साल कोटा में जेईई-नीट की तैयारी कर रहे 29 छात्र-छात्राओं ने सुसाइड कर लिया था और इस साल मार्च का तीसरा महीना अभी शुरू ही हुआ था कि छ छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि कई छात्रों को समय रहते सुसाइड करने से रोका जा चुका है. हाल ही में बिहार के भागलपुर से इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई की तैयारी करने कोटा आए 16 वर्षीय अभिषेक कुमार ने सल्फास की गोली खाकर अपनी जान दे दी. छात्र के कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने पिता से जेईई नहीं कर पाने के लिए माफी मांगी. हालांकि पिता का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता, प्रशासन को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए.
'पापा हमसे जेईई नहीं हो पाएगा' लिखकर छात्र ने कर लिया सुसाइड
मृतक छात्र अभिषेक पिछले साल ही जेईई की तैयारी करने कोटा आया था. वह कोटा के विज्ञान नगर इलाके में रहकर कोचिंग कर रहा था. शुक्रवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच उसके कमरे से बदबू आई. शक होने पर पीजी संचालक ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने आकर कमरा तोड़ा तो स्टूडेंट बेहोश पड़ा था. पुलिस के अनुसार उसने सल्फास खाकर जान दी. मौके पर FSL टीम को बुलाकर परिजनों को सूचना दी है. कमरे में एक पीले कागज में लिखा सुसाइड नोट मिला. जिसमें लिखा था कि-'पापा हमसे जेईई नहीं हो पाएगा, मुझमें आपसे बोलने की हिम्मत नहीं है, आई क्विट'. परिजनों का अपने मृतक पुत्र के शव को देखकर रो-रोकर बुरा हाल था. पिता बेहोश भी हो गए, जिनका उपचार करवाया गया.
9 मार्च को घर आने वाल था अभिषेक
छात्र के पिता पिता प्रदीप मंडल ने बताया कि 7 तारीख को उससे बात हुई थी. उसने कहा था 8 की छुट्टी है. उसका टिकट बना हुआ था 9 को घर आने वाला था. 9 तारीख को उसकी 12 बजे की ट्रेन थी. तब उसने कहा था कि मुझे दिक्कत नहीं. उसने अपने भाई से फोन पर बात भी की थी. परिवार के अन्य सदस्य उससे मिलने भी आते थे, मैं नहीं आ पाया. अभिषेक पांच भाई बहन में चौथे नम्बर का था. वो पढ़ाई में अच्छा था, और अपनी मर्जी से कोटा आया था.
बेटे का फोन फॉर्मेट, सिम भी गायब- पिता ने जताया शक

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











