
Kohli Rohit: रोहित और कप्तानी पर छिड़े बवाल के बीच आज सामने आएंगे कोहली, क्या तोड़ेंगे चुप्पी?
AajTak
Team India captaincy: वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद ये पहली बार होगा जब विराट कोहली (virat kohli) मीडिया के सामने आएंगे. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वे इन सभी विवादों पर जवाब दे सकते हैं...
रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma Virat Kohli) के बीच टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर छिड़े बवाल को आज नई दिशा मिल सकती है. यह मामला सुलझ सकता है और फैंस को क्लियर जवाब मिल सकता है कि कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं. दरअसल, साउथ अफ्रीका दौरे पर खेले जाने वाली 3 टेस्ट की सीरीज से पहले आज (15 दिसंबर) विराट कोहली मीडिया से बात करेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












