
Koffee With Karan 7 के एक एपिसोड की मोटी रकम वसूल रहे करण जौहर, जानें कितनी है फीस?
AajTak
अभी करण का टॉक शो शुरू भी नहीं हुआ है कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. ये शो पहले टीवी पर टेलीकास्ट होता था. लेकिन इस बार कॉफी विद करण ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. करण जौहर सोशल मीडिया पर शो को लेकर बज बनाए हुए हैं.
फेमस सेलेब्रिटी टॉक शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन 7 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा. हर बार ये टॉक शो आता है और कई हेडलाइंस देकर जाता है. कॉफी विद करण के सक्सेसफुल 6 सीजन्स के बाद करण जौहर एक बार फिर धमाकेदार सीजन लेकर आ रहे हैं. सभी सीजन्स हिट गए हैं, जिसका बड़ा क्रेडिट करण जौहर को जाता है. ऐसे में उनकी फीस तगड़ी होनी बनती है.
करण जौहर को मिल रही कितनी फीस?
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर कॉफी विद करण के एक एपिसोड के लिए 1-2 करोड़ चार्ज कर रहे हैं. हर सीजन में करण कम से कम 20 एपिसोड होस्ट करते हैं. ऐसे में अगर कॉफी विद करण के सातवें सीजन में 20-22 एपिसोड होते हैं तो करण जौहर पूरे सीजन के करीबन 40 करोड़ घर लेकर जाएंगे. वैसे करण जौहर की पॉपुलैरिटी और फेम देखकर उनकी ये फीस सरप्राइज नहीं करती. वे इसी पूरी तरह से डिजर्व करते हैं.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस Amna Ilyas ने सोफे पर लेटकर दिया पोज, एक्सप्रेशंस का उड़ा मजाक, ट्रोल्स बोले- बस मरने वाली है
कौन बनेगा करण के शो में मेहमान?
अभी करण का टॉक शो शुरू भी नहीं हुआ है कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. ये शो पहले टीवी पर टेलीकास्ट होता था. लेकिन इस बार कॉफी विद करण ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. करण जौहर सोशल मीडिया पर शो को लेकर बज बनाए हुए हैं. शो का पहला सेलेब्रिटी गेस्ट कौन होगा, इस पर कयास जारी हैं. इस बार करण जौहर के कॉफी शो में काफी धमाल होने वाला है. खबरों के मुताबिक, साउथ के नामी सितारे भी करण जौहर के शो में मेहमान बनेंगे.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











