
KL Rahul On Virat Kohli: जब मैच के दौरान Virat Kohli की इस हरकत की वजह से बुरी तरह डर गये थे KL Rahul
ABP News
What the duck- Season 3: आर अश्विन और केएल राहुल कुछ वक्त पहले विक्रम सथाये के शो 'व्हाट द डक-सीजन 3' (What the duck- season 3) के एक एपिसोड में नजर आए थे.
KL Rahul R Ashwin: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं है. कुछ समय पहले आर अश्विन (R Ashwin) और केएल राहुल (KL Rahul) ने कोहली (Virat Kohli) के साथ क्रीज साझा करने पर क्या हुआ, इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था. आर अश्विन और केएल राहुल कुछ वक्त पहले विक्रम सथाये के शो 'व्हाट द डक-सीजन 3' (What the duck- season 3) के एक एपिसोड में नजर आए थे. जहां दोनों खिलाड़ियों ने टीम से जुड़े कई मजेदार किस्सों का खुलासा किया. केएल राहुल और अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान से जुड़े अपने किस्से के बारे में बात की. इंटरव्यू में, केएल राहुल ने RCB के लिये आईपीएल में खेले अपने एक पुराने मैच के बारे में बताया, जब वह विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के विकेट गंवाने के बाद आरसीबी फ्रेंचाइजी संघर्ष कर रही थी. क्रिस मॉरिस उस वक्त तेज गति से गेंदबाजी कर रहे थे.More Related News













