
KL Rahul, Asia Cup: टी20 है टेस्ट नहीं! केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी पर फूटा फैन्स का गुस्सा
AajTak
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने अपना दूसरा मैच भी जीत लिया है. बुधवार को दुबई स्टेडियम में खेले गए मैच में हॉन्ग कॉन्ग टीम को 40 रनों के अंतर से हराया. मैच में ओपनिंग आए केएल राहुल विलेन बन गए. उन्होंने संभलकर खेलते हुए 39 बॉल पर सिर्फ 36 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.31 का रहा. उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है...
KL Rahul, Asia Cup: भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 सीजन में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है. पहले पाकिस्तान और अब हॉन्ग कॉन्ग को करारी शिकस्त दी है. भारतीय टीम ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 40 रनों से हराया.
इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 26 बॉल पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 261.53 का रहा. वहीं, मैच में ओपनिंग आए केएल राहुल विलेन बन गए. उन्होंने संभलकर खेलते हुए 39 बॉल पर सिर्फ 36 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.31 का रहा.
यूजर्स ने राहुल को बताया स्वार्थी खिलाड़ी
राहुल की इस धीमी पारी को लेकर जमकर आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे और तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं. यूजर्स ने केएल राहुल को ट्रोल करते हुए लिखा कि यह टी20 मैच है, टेस्ट नहीं. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'केएल राहुल स्वार्थी खिलाड़ी है.'
kl Rahul selfish player#KLRahul #INDvHK #INDvsHK
It is KL Rahul's slowest T20I knock as he scored at a strike rate of 92 despite facing 39 deliveries #KLRahul… https://t.co/N3zk6M5nRl

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









