
KL Rahul: सेंचुरियन में टीम इंडिया से कहां हुई थी चूक? केएल राहुल ने बताई वजह
AajTak
टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बराबरी हासिल करने के बाद बेहद खुश हैं. केपटाउन में मिली जीत के बाद केएल राहुल ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में हार के दौरान भारतीय टीम में अतिरिक्त आक्रामकता नहीं थी, लेकिन मानसिक बदलाव ने दूसरे टेस्ट में चीजें बदल दीं.
Memorable draw against South Africa in Cape Town: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में हिसाब बराबर कर दिया. सीरीज की समाप्ति 1-1 की बराबरी से हुई. केपटाउन में मिली जीत के बाद केएल राहुल ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में हार के दौरान भारतीय टीम में अतिरिक्त आक्रामकता नहीं थी, लेकिन मानसिक बदलाव ने दूसरे टेस्ट में चीजें बदल दीं.
भारत सेंचुरियन में पहला टेस्ट पारी और 32 रनों से हार गया था, लेकिन टीम ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट में दो दिनों के भीतर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज ड्रॉ करा दी.
राहुल ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी या गेंदबाजी के मामले में अपने पिछले मैच के दौरान वास्तव में शत प्रतिशत नहीं थे. हम तैयार थे, लेकिन अतिरिक्त धार या अतिरिक्त आक्रामकता गायब थी. इसका श्रेय दक्षिण अफ्रीका को भी जाता है कि उन्होंने आत्मविश्वास के उस स्तर तक नहीं पहुंचने दिया.’
राहुल ने झटके से जल्दी उबरने के लिए टीम की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘केवल योजना और रवैये में थोड़ा सा बदलाव हुआ था. मेरा मतलब है कि हम यह नहीं कह सकते कि हम पिछले टेस्ट मैच के दौरान तैयार नहीं थे. हम तैयार थे, लेकिन ऐसी परिस्थितियां होती हैं जहां प्रतिद्वंद्वी वास्तवे में आपको मुकाबले से बाहर कर देता है या हम इसके आदी नहीं थे.’
राहुल ने कहा, ‘पिछले चार-पांच वर्षों से हम एक ऐसी टीम रहे हैं जो वास्तव में प्रतिस्पर्धी है और हमने भारत के बाहर सीरीज जीती है इसलिए हम इसके लिए तैयार नहीं थे. यह हमारे लिए झटका था.’
उन्होंने कहा, ‘लेकिन यह बताता है कि हम टेस्ट क्रिकेट खेलने का कितना आनंद लेते हैं और हम अपने देश के लिए खेलने को कितना महत्व देते हैं और भारत के बाहर टेस्ट जीत हमारे लिए कितनी मायने रखती है.’

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












