
Kidney Failure Symptoms: कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!
ABP News
Creatinine Test For Kidneys: बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के चलते आजकल हमारे किडनी पर काफी दवाब पड़ रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि किडनी में दिक्कत कैसे होने लगती है और लक्षण क्या होते हैं.
What Are The First Signs Of Kidney Failure: किडनी हमारे शरीर का बेहद अहम अंग है. यह खून को साफ करती है, शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालती है और पानी व इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखती है. जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है. इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति किडनी फेलियर तक पहुंच सकती है.
क्या होते हैं इसके लक्षण?
हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट Newspoint की रिपोर्ट के अनुसार, किडनी से जुड़ी समस्या में अक्सर कमर के निचले हिस्से या पसलियों के नीचे दर्द महसूस होता है. यह दर्द कभी-कभी पेट के किनारों या कमर के आसपास तक फैल सकता है. शुरुआत में हल्का दर्द होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह रीढ़, जांघों और पेट तक भी पहुंच सकता है. अगर लगातार कमर दर्द के साथ अन्य लक्षण भी दिखें, तो इसे हल्के में न लें.
किडनी खराब होने के शुरुआती संकेतों में बार-बार यूरिन आना शामिल है. यह सिर्फ ज्यादा पानी पीने की वजह से नहीं होता, बल्कि किडनी की कार्यक्षमता में गड़बड़ी के कारण भी हो सकता है. पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होना भी गंभीर संकेत है, जो किडनी या यूरिनरी ट्रैक्ट में समस्या की ओर इशारा करता है. सामान्य तौर पर पेशाब का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन अगर पर्याप्त पानी पीने के बावजूद रंग गहरा या धुंधला बना रहे, तो जांच करानी चाहिए. यूरिन में खून दिखना तो बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.













