
Kibutz: विदेशी मीडिया को लेकर घर-घर गई इजरायली सेना, मंजर देख कांप उठी आत्मा
AajTak
Kibbutz Attack: इजरायली के दक्षिणी हिस्से में स्थित किबुत्ज में हमास के आतंकी घुस आए थे. इन्होंने यहां आकर आम लोगों के साथ जो किया, वो देखकर विदेशी मीडिया स्तब्ध हो गई. इजरायली सैनिक यहां विदेशी मीडिया के साथ आए थे.
हमास ने इजरायल पर शनिवार की सुबह महज 20 मिनट के भीतर 5000 रॉकेट दाग दिए. उसके हमलों में 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई, 2100 से अधिक घायल हुए. अगर आप यही सब सुनकर हैरान हैं, तो जरा रुकिए... हमास ने इसके बाद जो किया, उसे सुनने के लिए मजबूत दिल होना जरूरी है. आतंकियों ने इजरायल के दक्षिणी हिस्से में स्थित कफर अजा किबुत्ज में जो किया है, उसे देखकर लोगों की आत्मा कांप उठी. ये नजारा विदेशी मीडिया ने पूरी दुनिया को दिखाया. यहां इजरायल की सेना भी इनके साथ पहुंची थी.
एक इजरायली सैनिक चिल्लाते हुए मीडिया से बोला, 'जो कुछ भी आपने देखा, वो दुनिया को बता दो.' इन्हीं शब्दों से आपने अंदाजा लगा लिया होगा कि ये सब कितना खौफनाक होगा. जब विदेशी मीडिया इजरायल के किबुत्ज पहुंची, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसके सामने जो मंजर था, वो देखकर शायद ही कोई अपनी आंखों पर यकीन कर पाए. यहां जगह जगह लाशें बिखरी पड़ी थीं. घरों में आग लगी मिली. फर्नीचर बिखरा हुआ था. कारें जलकर राख बन चुकी थीं. इजरायली सैनिक मृतकों के शव लेने घर-घर जा रहे थे.
हमास ने गजा पट्टी से हमला करने के बाद जहां सबसे ज्यादा खून खराबा किया, उनमें किबुत्ज भी शामिल है. यहां इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) के सैनिक विदेशी मीडिया को मंगलवार को लेकर पहुंचे. रिपोर्टर जब किबुत्ज में दाखिल हो रहे थे, तब हवा में शवों की दुर्गंध आ रही थी. इजरायली मेजर जनरल इताई वेरुव ने कहा, 'आपने बच्चों, उनकी मां, पिता को उनके बेडरूम्स में, उनके प्रोटेक्शन रूम्स में देखा और ये भी देखा कि कैसे आतंकवादियों ने उन्हें मारा है. ये कोई युद्ध नहीं है, ये युद्ध का मैदान नहीं है. ये एक नरसंहार है, ये एक आतंकवादी गतिविधि है.'
चादर से ढका मिला शव
उन्होंने कहा, 'ये कुछ ऐसा है, जो मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा. ये कुछ ऐसा है, जिसकी कल्पना हम यूरोप और अन्य स्थानों में हुए नरसंहार को लेकर अपने दादा-दादी के समय करते थे.' किबुत्ज में एक छोटे से घर के बाहर, एक शव पड़ा हुआ था. उस पर बैंगनी रंग की चादर पड़ी थी. चादर से शव का पैर बाहर निकल रहा था. तकिया और घर का बाकी सामान भी इधर उधर पड़ा था. आसपास कुछ बंदूकधारियों के शव भी मिले. किबुत्ज में एक गेट की हालत देखकर मालूम हुआ कि बंदूकधारी किस तरफ से यहां घुसे थे.
इजरायल की सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है. उसके कैप्शन में 40 बच्चों की हत्या की बात कही गई है. इस मामले की पुष्टि तो नहीं की गई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमास के आतंकियों ने 40 मासूमों के सिर धड़ से अलग कर दिए. छोटे बच्चों को बेरहमी के साथ मारा गया है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








