
Kia Syros: बड़ा साइज... कमाल फीचर्स! Brezza-Nexon को टक्कर देने आ रही ये धांसू एसयूवी, पहली तस्वीर आई सामने
AajTak
Kia Syros को कंपनी आगामी 19 दिसंबर को दुनिया के सामने पहली बार पेश करेगी. नए टीजर में पहली बार ये एसयूवी काफी हद तक स्पष्ट रूप से दिखती नज़र आ रही है. साइज में ये Brezz-Nexon को भी पीछे छोड़ती नज़र आ रही है.
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी KIA भारतीय बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को एक बड़ा अपडेट देने जा रही है. कंपनी आगामी 19 दिसंबर को अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Syros को लॉन्च करेगी. इस एसयूवी के बाजार में आने से पहले कंपनी लगातार कई टीजर जारी कर चुकी है. जिसमें इस एसयूवी से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आ रही हैं. आज किआ इंडिया ने एक और टीजर जारी किया है, जिसमें 'Syros' पहली बार स्पष्ट रूप से सामने आई है.
Kia Syros के डिटेल्स लीक:
Kia Syros के लॉन्च से पहले इंटरनेट पर इसके कुछ डिटेल्स भी लीक हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये B-SUV होगी जो सेल्टॉस और सॉनेट के बीच पोजिशन करेगी. इसके अलावा इस एसयूवी की साइज की भी डिटेल्स सामने आ चुकी है. जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि ये एसयूवी बाजार में इसका मुकाबला टाटा पंच, नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई एक्स्टर को टक्कर देगी.
साइज में दूसरों के आगे कहां है Syros :
नोट: यहां पर सभी कारों की साइज मिमी में है. जो मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है.
जहां तक साइज की बात है तो Syros लंबाई में टाटा पंच और एक्स्टर से ज्यादा बड़ी है. वहीं चौड़ाई में ये ब्रेजा को भी पीछे छोड़ती नज़र आ रही है. हालांकि उंचाई में मारुति ब्रेजा सबसे आगे है. इसके अलावा Syros का व्हीलबेस सबसे ज्यादा है, जो इसे बेहतर केबिन स्पेस प्रदान करने में मदद करेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












