
Kia Sonet Facelift: 360-डिग्री कैमरा... 6 एयरबैग और ADAS सिस्टम! धांसू फीचर्स के साथ पेश हुई नई किआ सोनेट
AajTak
2024 Kia Sonet में कंपनी ने एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स को शामिल किया है, जो कि इस SUV को पिछले मॉडल के मुकाबले और भी बेहतर बनाते हैं. कंपनी इसकी बुकिंग आगामी 20 दिसंबर से शुरू करेगी.
2024 Kia Sonet Facelift Price and Features: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia ने आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद अपनी मशहूर और सबसे सस्ती एसयूवी Kia Sonet के नए फेसलिफ्ट मॉडल को इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है. किआ इंडिया के तरफ से ये तीसरा मौका था जब कंपनी ने किसी एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू भारतीय सरज़मीं से किया है. कंपनी ने नई Kia Sonet Facelift में एक से बढ़कर एक शानदार और एडवांस फीचर्स को शामिल किया है, जो कि इस एसयूवी सेग्मेंट में बाकियों से बिल्कुल अलग बनाते हैं. तो आइये देखें कैसी है नई Kia Sonet-
लुक और डिज़ाइन:
नई किआ सॉनेट के लुक और डिज़ाइन की बात करें तो ये काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके बड़े LED हेडलैंप और डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) के तौर पर देखने को मिल रहा है. इसके अलावा फ्रंट बंपर और स्किड प्लेट्स को भी नया डिज़ाइन दिया गया है, इसमें होरिजांटल माउंटेड एलईडी फॉग लाइट्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें 16 इंच के नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स को शामिल किया है.
एसयूवी के पिछले हिस्से में बड़ा LED रियर लाइटबार दिया है, जो कि एसयूवी के दोनों C-शेप टेललाइट्स को एक दूसरे से कनेक्ट करता है. इसके अलावा रियर बंपर और रूफ माउंटेड स्पॉयलर को भी नया डिज़ाइन दिया गया है. पहले की ही तरह टेक-लाइन को जीटी और एक्स-लाइन के मुकाबले थोड़ा बेहतर ट्रीटमेंट दिया गया है. अन्य पहलुओं में ये एसयूवी देखने में पिछले मॉडल जैसी ही है. सोनेट फेसलिफ्ट 8 मोनोटोन, दो डुअल-टोन और एक मैट फिनिश पेंट शेड में उपलब्ध है, जिसमें सेल्टोस का प्यूटर ऑलिव कलर ऑप्शन में पेश की गई है.
इंटीरियर और फीचर्स
Kia Sonet के इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव आपको 10.25 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के तौर पर देखने को मिलती है. कंपनी ने यही क्लस्टर बड़े मॉडल सेल्टॉस में भी या है. इसके अलावा 10.25 का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ ही एक छोटा स्क्रीन दिया गया है जो कि आपको क्लाइमेट कंट्रोल जैसी जानकारी प्रदान करता है. कंपनी ने इस एसयूवी को नए डिज़ाइन के अपहोल्स्ट्री और सीट्स भी दिए हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












