
Kia Seltos X-Line का फर्स्ट लुक रिवील; इन नए फीचर्स के साथ अगले महीने हो सकती है लॉन्च
AajTak
Kia India ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Seltos का एक नया मॉडल रिवील किया है. इसके अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है. जानें कितनी अलग है ये मौजूदा Seltos से...
Kia India ने अपनी सबसे फेमस कार Kia Seltos का एक नया वर्जन रिवील किया है. कंपनी ने इसे 2020 के Auto Expo में शोकेस किया था, अब इसकी कुछ तस्वीरें और जानकारी सामने आई है. जानें मौजूदा Kia Seltos से कितना अलग है ये नया वर्जन. Kia India ने Kia Seltos के एक स्थाई ट्रिम Seltos X-Line को रिवील किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार एक्सटीरियर है. कंपनी इसे Matte Graphite कलर में लाएगी. इसके फ्रंट बंपर को भी Piano Black Frame कलर का बनाया गया है. Kia Seltos X-Line में बाहर ऑरेंज कलर का भी पुट है. कार के साइड डोर गार्निश और सेंटर व्हील कैप को इसी कलर से संवारा गया है. वहीं बंपर में भी नीचे की तरफ ऑरेंज एक्सेंट का टच है. Kia Seltos X-Line इसकी एलईडी फॉग हैडलैंप के इर्द-गिर्द भी ब्लैक टच है. वहीं कंपनी कार में ऑरेंज कलर का भी पुट है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












