
Khushi Kapoor ने यूं सेलिब्रेट किया बेस्ट फ्रेंड Aaliyah Kashyap का बर्थडे, शेयर की फोटो
AajTak
खुशी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आलिया की फोटो शेयर की है. इस फोटो में आलिया अपने खूबसूरत घर में खड़ी हैं. उनके सामने केक रखा हुआ है और वह कैमरे की तरफ देख रही हैं. राइट साइड में खुशी का चेहरा भी देखा जा सकता है.
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में उनकी बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर ने उन्हें विश किया है. आलिया ने आधी रात को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. ऐसे में खुशी कपूर ने वीडियो कॉल कर इस सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया. खुशी ने इसी सेलिब्रेशन से एक फोटो शेयर किया है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











