
Kharmas 2022: इस दिन से लगने जा रहा है खरमास, जानें किन शुभ कार्यों पर रहेगी रोक
AajTak
Kharmas 2022: खममास की शुरुआत 16 दिसंबर 2022 से होने जा रही है. खरमास शुरू होने के बाद अगले 30 दिनों तक मांगलिक कार्यों पर रोक लगाई जाती है. खरमास तब लगता है जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे धनु खरमास भी कहा जाता है. साथ ही इसे धनु संक्राति भी कहा जाता है. खरमास का समापन 14 जनवरी 2023 मंकर संक्राति पर होगा क्योंकि उस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे.
Kharmas 2022: सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य के लिए शुभ समय का बहुत ध्यान दिया जाता है. साथ ही सूर्य की चाल पर भी बहुत ध्यान दिया जाता है. साल 2022 से सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इसे धनु संक्राति भी कहा जाता है. इसी के साथ 16 दिसंबर 2022 से खरमास की शुरुआत हो रही है. खरमास के समय किसी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक होती है चाहे वह शादी विवाह हो, मुंडन हो, गृह प्रवेश हो या किसी नए बिजनेस की शुरुआत हो. इस समय इन सभी मांगलिक कार्यों पर रोक होती है.
खरमास में क्यों बंद किए जाते हैं मांगलिक कार्य
जब सूर्य देव बृहस्पति राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका बल कमजोर हो जाता है. इस कारण से इस समय कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. साल में दो बार खरमास लगता है. एक बार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरा जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं. 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे.
खरमास का समय
खरमास की तिथि 16 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेगा. 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो उस दिन से मांगलिक कार्य फिर से किए जा सकेंगे.
खरमास में कौन से कार्य नहीं करने चाहिए

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












