
Kerala Tour Package: बजट में घूमें 'भगवान का देश', रहना-खाना-घूमना सब फ्री, बुक करें IRCTC का ये पैकेज
AajTak
IRCTC Tour Package: अगर आप अक्टूबर में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो केरल आपके लिए बेस्ट रहेगा. यहां घूमने के लिए रेलवे की तरफ से एक टूर पैकेज लॉन्च किया गया है. तो चलिए जानते हैं कितना आएगा खर्च.
IRCTC Tour Package: केरल भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है. इसकी प्राकृतिक सुंदरता के कारण इसे भगवान का देश (God’s Own Country) भी कहा जाता है. घूमने के शौकीन लोगों के लिस्ट में केरल विजिट जरूर होता है. क्योंकि यहां खूबसूरत पहाड़, झरने, जंगल और नदी एक साथ देखने का मौका मिलेता है. तो फिर देर किस बात की बैग पैक करके निकल जाइए घूमने के लिए. सिर्फ आपको IRCTC के KERALA TOUR PACKAGE को बुक करना है. इसके बाद रहने-खाने-ठहरने और घूमने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी. तो चलिए आपको बताते हैं कितना आएगा खर्च.
यहां जानें ट्रिप डिटेल IRCTC के टूर पैकेज का नाम Cultural kerala टूर पैकेज है. यह पैकेज 6 दिनों का होगा. इस ट्रिप की शुरुआत 14 अक्टूबर को होगी. आइए जानते हैं कितना आएगा खर्च.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका? आईआरसीटीसी का ये पैकेज 6 रात और 7 दिनों का होगा. जिसमें आपको कोच्चि, मुन्नार,अलेप्पी, त्रिवेन्द्रम सहित कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा.
पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च? अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी टिकट बुक करते हैं तो आपको 53400 रुपये खर्च आएगा. डबल ऑक्यूपेंसी टिकट बुक करने पर 37,000 रुपये, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी टिकट बुक करने पर 34850 रुपये लगेंगे. इस ट्रिप में अगल आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो 30600 रुपये लगेंगे. अगर आप उस बच्चे के लिए बेड नहीं लेते हैं तो आपको 25550 रुपया लगेगा. वहीं, 2 से 4 साल के बच्चे के लिए 17700 रुपये खर्च आएगा.
यहां चेक करें कैंसिलेशन पॉलिसी अगर आप ट्रिप शुरू होने के 21 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज के किराए से 30 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 15-21 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज कॉस्ट से 55 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 04 से 07 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी काट कर दिया जाएगा. अगर आप ट्रिप शुरू होने के 4 दिन पहले पैकेज बुक करते हैं तो आपको एक रुपया भी नहीं मिलेगा.
किसी भी सहायता के लिए इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल या वॉट्सअप 8287932229 8287932228 9281030749 9281495843

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








