
Kejriwal का मिशन पंजाब, 24 घंटे फ्री बिजली का किया वादा, देखें
AajTak
पंजाब दौरे पर आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मोहाली पहुंचे और प्रेस कांफ्रेस कर दागा पंजाब की सरकार पर निशाना. सीएम केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जो हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है. साफ तौर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के वादे पूरे करें अब चरणजीत सिंह चन्नी, क्योंकि कैप्टन ने लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वो अभी तक महीं मिला, बेचारे बच्चे जॉब कार्ड लेकर घूम रहे हैं. किसानों के सारे लोन माफ करेंगे, लेकिन पंजाब सरकार ने ये भी नहीं किए. तो चन्नी साहब ये सब करें. अगर 49 दिनों में मैं ये सब कर सकता हूं तो वो भी कर सकते हैं. आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी ही पंजाब को एक ईमानदार सरकार देगी. 24 घंटे फ्री बिजली देगी और जब तक रोजगोर नहीं मिलेगा आप सरकार बेरोजगारी भत्ता सरकार देगी, देखें आगे क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









