
KBC 13: मायावती से जुड़े 6,40,000 के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं कंटेस्टेंट
AajTak
कल्पना ने केबीसी में शानदार गेम खेला और वे 3 लाख 20, 2000 रुपये जीतने में सफल रहीं. कल्पना ने 6 लाख 40 हजार का सवाल भी खेला था मगर वे उसका सही उत्तर नहीं बता सकीं. ये सवाल उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से जुड़ा हुआ था.
कौन बनेगा करोड़पति 13 चल रहा है. शो में हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो में सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ने शिरकत की थी. अब शो में सोमवार को कंटेस्टेंट कल्पना सिंह ने शिरकत की. कल्पना छत्तीसगढ़ में रहती हैं और एक स्कूल प्रिंसिपल हैं. उनका स्कूल लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराने वाला पहला स्कूल बना था. कल्पना ने केबीसी में शानदार गेम खेला और वे 3 लाख 20, 2000 रुपये जीतने में सफल रहीं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











