KBC 13: अमिताभ बच्चन ने जैकी श्रॉफ पर बरसाया प्यार, गिफ्ट की अपनी Autographed बो टाई
AajTak
अमिताभ बच्चन ने अपनी स्पेशल डिजाइनर बो टाई पर अपना ऑटोग्राफ साइन कर उसे जैकी श्रॉफ को तोहफे के तौर पर दिया, जिसे पाकर जैकी बेहद खुश हैं. जैकी ने अमिताभ बच्चन द्वारा उन्हें गिफ्ट की गई ऑटोग्राफ्ड बो टाई का फोटो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का स्टाइल हमेशा से ही चर्चा में रहा है. अमिताभ इन दिनों गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 13 होस्ट कर रहे हैं. इस हफ्ते शो के शानदार शुक्रवार एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे. अमिताभ बच्चन ने जैकी श्रॉफ से मिलने के बाद उनपर बेशुमार प्यार बरसाया और अपनी स्पेशली डिजाइन बो टाई जैकी श्रॉफ को गिफ्ट की.
More Related News













