
'KBC से बोल रहा हूं, आप 25 लाख जीत गए' दारोगा को आया फ्रॉड कॉल, और फिर...
AajTak
कॉल करने वाले ठग को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह एक पुलिसकर्मी को झांसे में लेने की कोशिश कर रहा है. फोन पर वह कहता है कि आपने 25 लाख का इनाम जीत लिया है. पैसे खाते में भेजने के लिए बैंक डिटेल दीजिए. वह बैंक की पासबुक की फोटो व्हाट्स ऐप पर भेजने के लिए कहता है.
हाल के दिनों में ऑनलाइन फ्रॉड के कई मामले सामने आए हैं. इस बीच एक ठग ने पुलिसकर्मी को ही अपना शिकार बनाने की कोशिश कर डाली. उसने पुलिस अधिकारी को फोन कर केबीसी (KBC) में इनाम जीतने का लालच दिया और बैंक डिटेल निकलवाने की कोशिश की.
खुद एमपी पुलिस में दारोगा भागवत प्रसाद पांडेय (Bhagwat Prasad Pandey) ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक अनजान शख्स उन्हें कॉल करता है और दावा करता है कि वह KBC से बोल रहा है. लेकिन कॉल करने वाले को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह एक पुलिसकर्मी को झांसे में लेने की कोशिश कर रहा है.
फोन पर शख्स कहता है कि आपने 25 लाख का इनाम जीत लिया है. इसके बाद वह पैसे खाते में भेजने के लिए बैंक डिटेल मांगता है. शख्स बैंक की पासबुक की फोटो व्हाट्स ऐप पर भेजने के लिए कहता है. हालांकि, जब पुलिसकर्मी ने घर दूर होने का बहाना बनाया और डिटेल देने में आनाकानी तो शख्स ने फोन काट दिया.
इस वीडियो के माध्यम से पुलिस अधिकारी ने लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है ताकि लोग ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों से सतर्क रहें.
सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं भागवत प्रसाद

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.












