
KBC: नन्हे कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से पूछा जया बच्चन पर सवाल, एक्टर बोले 'वापस जाइए'
AajTak
आराध्य, अमिताभ से उनके काम, पोती आराध्या और परिवार से जुड़े सवाल पूछते हैं. फिर आराध्य पूछते हैं- 'मान लीजिए घर पर आपकी आवाज एलेक्सा में रिकॉर्ड हो रही है, जब जया आंटी कहती हैं- एलेक्सा एसी ऑन कर दो तो उस वक्त एलेक्सा जवाब देती है या फिर आप 'येस मैम' कहते हैं.' आराध्य का यह सवाल सुनकर अमिताभ की बोलती बंद हो जाती है.
कौन बनेगा करोड़पति 13 में बड़ों के इंटेलीजेंस ने तो सभी को हैरान किया ही है, और अब बच्चों की बुद्धिमानी भी चौंकाने वाली है. बुधवार को स्टूडेंट्स स्पेशल एपिसोड में ऐसे ही एक बेहद इंटेलीजेंट कंटेस्टेंट आराध्य गुप्ता नजर आए.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










