
Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी का एक महीना हुआ पूरा, एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट फोटो
AajTak
शादी से पहले कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था. लेकिन शादी के बाद दोनों एक दूसरे के लिए खुल्लम खुल्ला प्यार जताते हैं. दोनों ने एक दूसरे के साथ कैंडिड फोटो भी शेयर करना शुरू कर दिया है. अब ऐसा ही कुछ कटरीना कैफ ने किया है. कटरीना ने विक्की को टाइट हग करते हुए एक फोटो शेयर किया है.
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक महीना पूरा हो गया है. 9 दिसंबर को दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. इस शादी में दोनों के परिवारवाले शामिल हुए थे. राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई कटरीना-विक्की की शादी की झलक पाने के लिए फैंस तरस गए थे. लेकिन बाद में दोनों ने अपनी शादी और उसकी रस्मों की फोटोज को शेयर कर सभी का दिल खुश कर दिया. अब कटरीना, विक्की संग शादी का एक महीना पूरा होने को सेलिब्रेट कर रही हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











