
Kashmir Files की स्क्रीनिंग के दौरान नोएडा के GIP मॉल में हंगामा, दर्शकों का आरोप- थियेटर वालों ने बीच में रोकी फिल्म
AajTak
नोएडा के GIP मॉल के सिनेमाघर में Kashmir Files फिल्म रुकने के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. कुछ देर में हिंदू संगठन के लोग भी वहां पहुंच गए. विवाद बढ़ने पर पुलिस पहुंच गई और किसी तरह मामले को शांत कराया.
देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स (kashmir files) को लेकर नोएडा में विवाद सामने आया है. मंगलवार शाम नोएडा के GIP मॉल के सिनेमाघर में दर्शकों ने फिल्म को जानबूझकर बीच में रोकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया.
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को GIP मॉल के सिनेमाघर में अचानक फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का संचालन रुक गया. इसके बाद फिल्म देख रहे दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए और मैनेजर एजाज खान पर जानबूझकर फिल्म बंद करने का आरोप लगाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया. और फिल्म को दोबारा शुरू करवाया. पुलिस के मुताबिक AC में खराबी आने की वजह से फिल्म बीच में रोक दी गई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अलीगढ़ में प्रिंट खराब होने को लेकर दर्शकों ने किया बवाल
वहीं, अलीगढ़ में फिल्म के खराब प्रिंट को लेकर दर्शकों ने बवाल किया. मामला नई बस्ती के सीमा टॉकीज का है, जहां फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रिंट खराब होने को लेकर थियेटर में फिल्म देख रहे ग्राहकों ने बवाल मचा दिया. थिएटर में हंगामे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्राहकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इसके कुछ देर बाद मूवी दोबारा शुरू की गई.
फिल्म देख रहे दर्शकों का कहना था कि राज्य सरकार ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर टैक्स फ्री किया गया है लेकिन थियेटर संचालक ने फिल्म के टैक्स सहित पूरे पैसे वसूले हैं. उसके बावजूद भी फिल्म का प्रिंट बहुत खराब आ रहा है.
100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









