
Karnataka: गड्ढों से परेशान लोगों ने अनोखे तरीके से किया विरोध, बीच सड़क दिए जलाकर हुए खड़े
AajTak
दिवाली के मौके पर लोगों ने बीच सड़क पर दिए और मोमबत्ती जलाई. इसके जरिए अपना विरोध दर्ज कराया. लोगों की मांग है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को दुरुस्त किया जाए. लोगों ने बताया पूरे मैसूर शहर की सड़क बुरी हालत में हैं. फिर भी जिम्मेदार आंख बंद करके बैठे हैं. जल्द से जल्द इनकी मरम्मत कराई जाए.
दिवाली (Diwali) के मौके पर दिए जलाए जाते हैं. इन्हें घरों, दुकानों के अंदर-बाहर आदि जगहों पर रखा जाता है. मगर, कर्नाटक में इन दियों को बीच सड़क पर रखा गया. दियों को सड़क पर रखकर विरोध जताया गया. विरोध टूटी सड़क के लिए किया गया.
थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बड़े-बड़े गड्ढों से घिरी सड़क को दुरुस्त किए जाने की मांग की गई. विरोध जताए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं.
देखें वीडियो...
सोमवार यानि दिवाली की रात कर्नाटक के मौसूर में अलग ही माहौल दखने को मिला. यहां के गाड़ी चौक के माधवाचार्य रोड इलाके में रहने वाले लोगों ने टूटी सड़क का विरोध किया. सड़क के बड़े-बड़े गड्ढ़ों के चारों चरफ दीपक जलाए गए और विरोध करने वाले लोग हाथ में मोमबत्ती लिए दिखे.
इस दौरान लोगों ने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की. स्थानीय लोगों ने कहा है कि पूरे शहर की सड़कों को यही हाल है. सड़क कम और गड्डे ज्यादा हैं. हमें यहां चलने में काफी परेशानी होती है. यहां से भारी वाहन भी गुजरते हैं. इसलिए हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं एक्सीडेंट न हो जाए.
लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नगर परिषद और वरिष्ठ अधिकारी इस ओर ध्यान दें. हमारी मांगों को पूरा करें और सड़कों को सही करवाएं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











