
Karan Johar big announcement: आर्यन खान, खुशी कपूर, इब्राहिम, किसे लॉन्च करने जा रहे करण जौहर? जल्द होगी अनाउंसमेंट
AajTak
करण जौहर ने लेटेस्ट वीडियो शेयर कर यह तो बता दिया है कि वह तीन नए टैलेंट को 3 मार्च के दिन लॉन्च करने वाले हैं, लेकिन यूजर्स के वह निशाने पर भी आ गए हैं. कल यह देखना दिलचस्प होगा कि करण की इस लिस्ट में एक कॉमन मैन होता है या फिर स्टार किड.
फिल्ममेकर करण जौहर आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं. वह एक के बाद एक अपने नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कर रहे हैं. इसी के साथ करण ने फैन्स को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है. करण ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि कल यानी 3 मार्च को वह तीन नए टैलेंट्स को लॉन्च करने वाले हैं. करण का वीडियो पोस्ट करने लें और फैन्स के कॉमेंट शुरू होना. एक के बाद एक कॉमेंट कर फैन्स कयास लगाने लगे हैं कि आखिर करण किस स्टार किड को इस बार लॉन्च करेंगे.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












