
Kapil Sharma Netflix Special I'm Not Done Yet: जब अंडरवर्ल्ड से डरकर कपिल शर्मा ने अंडरवियर में छिपाए रुपये
AajTak
Kapil Sharma Netflix Special I'm Not Done Yet: कपिल शर्मा ने बताया कि वह 1200 रुपये लेकर पहली बार मुंबई आए थे. कपिल कहते हैं, 'ग्रेजुएशन के बाद तीन महीने का ब्रेक होता है ना. मैं उसमें 1200 रुपये लेकर मुंबई आया था पहली बार स्ट्रगल करने. मेरे साथ मेरे कुछ कॉलेज के दोस्त भी थे. हमने बहुत सुना था कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड है. ऐसे में डर के मारे मैंने अपने पैसे अंडरवियर में छुपा लिये थे.'
कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स स्पेशल I'm Not Done Yet स्ट्रीम हो चुका है. इस कॉमेडी स्पेशल में कपिल शर्मा अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से सुनाते नजर आ रहे हैं. शो I'm Not Done Yet में कपिल शर्मा ने अपनी जिंदगी, करियर, माता-पिता, पत्नी गिन्नी और डिप्रेशन तक हर चीज के बारे में बात की है. साथ ही कपिल शर्मा ने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए, तो उनका एक्सपीरियंस कैसा था.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











