
Kapil Sharma शो पर बोनी कपूर ने खोले बेटी के राज, क्यों चीख पड़़ीं Janhvi Kapoor?
AajTak
4 नवंबर को रिलीज हो रही मिली फिल्म को लेकर जाह्नवी कपूर बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन भी जारी है. फिल्म को प्रमोट करने एक्ट्रेस जा पहुंची हैं कपिल शर्मा के शो पर. जहां बोनी कपूर ने बेटी के खूब राज खोले, वहां बैठे सभी लोग हंसे बिना नहीं रह पाए.
कपिल शर्मा शो पर इस बार जाह्नवी कपूर धमाल मचाने आ रही हैं. पापा बोनी कपूर के साथ जाह्नवी शो पर फैमिली से जुड़े कई राज खोलती नजर आएंगी. अब अगर बेटी ऐसा करेगी तो भला पापा भी कहां पीछे रहने वाले हैं. बोनी भी बेटी की आदतों का ऐसा पिटारा खोलने वाले हैं कि जाह्नवी बस चिल्लाकर ही रह जाएंगी. हंसी के फुहारों से भरे इस एपिसोड का प्रोमो वाडियो ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है.
मैसी किड हैं जाह्नवी
4 नवंबर को रिलीज हो रही मिली फिल्म को लेकर जाह्नवी कपूर बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन भी जारी है. फिल्म को प्रमोट करने एक्ट्रेस जा पहुंची हैं कपिल शर्मा के शो पर. जहां बोनी कपूर ने बेटी के खूब राज खोले. वहां बैठे सभी लोग हंसे बिना नहीं रह पाए. बोनी कपूर ने बताया जाह्नवी आज भी बच्चों जैसी ही हैं. हमेशा कमरे में कपड़े बिखरे रहते हैं. कपिल के शो पर जाह्ववी की कुछ अनसुनी बातों को बोनी ने जगजाहिर कर दिया.
बोनी ने खोले बेटी के राज
बोनी कपूर ने कहा - जब मैं इसके कमरे में जाता हूं तो सारे कपड़े बिखरे पड़े रहते हैं. टूथपेस्ट खुला होता है. रोज मुझे बंद करना पड़ता है. शुक्र की बात है कि कम से कम फ्लश तो कर देती है. ये सुनकर जाह्नवी परेशान हो जाती हैं. वो चिल्ला कर कहती हैं- पापा. बोनी की बातें सुनकर कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह भी ठहाके लगा के हंसने लगते हैं.
कपिल शर्मा जाह्नवी से पूछते हैं कि आज वह स्टार बन गई हैं तो आज भी जब वह बोनी के साथ जाती हैं तो उन्हें ऐसा तो नहीं लगता कि बोनी अभी भी उन्हें स्कूल छोड़ने आ रहे हैं? इस पर जाह्नवी कहती हैं कि मुझे तो हमेशा ऐसा लगता है कि जैसे वह स्कूल छोड़ रहे हैं. वह आगे कहती हैं, आज कपिल शर्मा शो पर छोड़ने आए थे पर अंदर ही आ गए अभी.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










