
Kanpur Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्राली तालाब में गिरी, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक
AajTak
शनिवार की रात कानपुर और उन्नाव के बीच एक दर्दनाक हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली गड्ढों की वजह से बेकाबू होकर तालाब में जा गिरी. मरने वालो में कई महिलाएं और बच्चे भी थे. राष्ट्रपति और पीएम ने भी हादसे पर दुख जताया है. हादसे के बाद योगी सरकार के दो मंत्री मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान का जायजा लिया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











