
Kanpur Clash: 3 FIR-40 नामजद-100 अज्ञात, कानपुर में बवाल के बाद पुलिस का एक्शन शुरू
AajTak
कानपुर हिंसा मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. इलाके की बेगमगंज यतीमखाना नई सड़क इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है.
कानपुर के बेकनगंज में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में तीन प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. इनमें से दो FIR पुलिस की तरफ से जबकि तीसरी FIR मारपीट व तोड़फोड़ के शिकार हुए शख्स की ओर से दर्ज कराई गई है. FIR में 40 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. वहीं, 1000 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. बता दें कि मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.
13 पुलिस कर्मी भी हुए घायल
पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी है कि कानपुर हिंसा में 13 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के जरिए पहचान करने के बाद अब तक 26 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी गाड़ियों से इलाके में राउंड लगा रहे हैं जबकि डीएम नेहा शर्मा, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, मंडल आयुक्त राजशेखर पैदल ही इलाके में गश्त कर लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगा रहे हैं. इलाके की बेगमगंज यतीमखाना नई सड़क इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है.
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक, इस घटना को शासन ने बहुत गंभीरता से लिया है. घटना की गंभीरता को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिसमें 12 कंपनी और एक प्लाटून पीएसी शामिल है. इसके अलावा सभी डीएसपी, पुलिस कमिश्नर, डीएम और मंडलायुक्त राजशेखर यतीमखाना पुलिस चौकी में डेरा जमाए हुए हैं. जिन लोगों ने भी उपद्रव किया है, उनकी पहचान की जा रही है.
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि कानपुर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राउंड द क्लॉक पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगे तथा हर हालत में शांति व्यवस्था बरकरार रहे. उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस किसी भी स्थिति स्थिति में शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने देगी.
पुलिस को पर्याप्त मात्रा में मिले हैं वीडियो फुटेज

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











