
Kanpur: विकास दुबे एनकाउंटर में शामिल दरोगा ने खाया जहर, मौत
AajTak
कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में शामिल रहे दरोगा अनूप सिंह ने 10 तारीख को जहर खा लिया था. अनूप सिंह की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है. चर्चा है कि अनूप सिंह का किसी महिला कांस्टेबल के साथ अफेयर चल रहा था, 10 तारीख को दोनों के बीच विवाद हो गया था.
कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में शामिल रहे दरोगा अनूप सिंह की आज मौत हो गई. अनूप सिंह इस समय विधनु थाने में तैनात थे, जहां उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. अनूप सिंह ने 10 तारीख को जहर खा लिया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रीजेंसी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. आज अनूप सिंह का निधन हो गया था.
अनूप सिंह, उस टीम के साथ थे जो विकास को लेकर आ रही थी. जब जीप पलटने पर विकास दुबे सुबह भागा था और उस दौरान जो पुलिस कर्मी घायल हुए थे, उसमें अनूप भी था. कई दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद वह ठीक हो गए थे. फिलहाल दरोगा अनूप सिंह को 2 महीने पहले ही विधनु थाने से सस्पेंड किया गया था.
अनूप सिंह ने जहर क्यों खाया? इसका खुलासा अभी तो न परिजन कर रहे हैं और न ही पुलिस. हालांकि चर्चा है कि अनूप सिंह का किसी लेडिज कांस्टेबल के साथ अफेयर चल रहा था, दोनों फजलगंज थाने में पोस्ट थे. इसके बाद उनका ट्रांसफर हो गया तो दूरियां बढ़ गई. 10 तारीख को दोनों के बीच विवाद हो गया था.
कानपुर पुलिस प्रशासन ने महिला कांस्टेबल को 10 दिन की छुट्टी पर भेज दिया. इससे भी आशंका जोर पकड़ती है कि दरोगा का जहर खाने में महिला कांस्टेबल से संबंधों का कोई मामला जरूर बनता है. हालांकि एसपी तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि जो संबंधों की बात आ रही है, उसकी जांच की जा रही है, उसको छुट्टी पर भेजा गया है.
कानपुर सिटी के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि हम अपने स्तर पर भी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, आगे से ऐसी घटना न हो इसलिए हम इस घटना का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं, हर बिंदु की जांच कर रहे हैं, इस मामले पर दरोगा अनूप के परिजनों से बात करने की कोशिश की.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







