
Kangana Ranaut पर मेहरबान Salman Khan! शेयर किया Dhaakad का ट्रेलर, एक्ट्रेस बोलीं- कभी नहीं कहूंगी मैं अकेली हूं
AajTak
कंगना रनौत को सलमान खान का साथ मिला है. सलमान ने सोशल मीडिया पर कंगना की फिल्म धाकड़ के सेकंड ट्रेलर शेयर किया है. इसी के साथ सलमान ने कंगना और फिल्म धाकड़ की पूरी टीम को बधाई दी है. सलमान के इस जेस्चर की क्वीन कंगना मुरीद हो गई हैं.
बॉलीवुड गलियारों से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान होंगे. पहले तो आपको यकीन ही नहीं होगा. खैर, माहौल कम बनाते हैं और मुद्दे पर आते हैं. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की एक शिकायत से तो आप वाकिफ ही होंगे. जिसमें वो कहती हैं बॉलीवुड से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं करता. वो अकेली हैं. उन्हें पब्लिकली सराहा नहीं जाता. तो आपको ये जानकर खुशी होगी कि कंगना की ये शिकायत अब दूर हो गई है.
कंगना को सलमान का सपोर्ट
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार का साथ मिला है. यहां बात हो रही है दबंग सलमान खान (Salman Khan) की. धाकड़ कंगना रनौत को दबंग सलमान खान का सपोर्ट मिला है. सलमान खान ने ऐसा कर हर किसी को हैरान कर दिया है. सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कंगना की फिल्म धाकड़ के सेकंड ट्रेलर को शेयर किया है. इसी के साथ सलमान ने कंगना रनौत और फिल्म धाकड़ की पूरी टीम को बधाई दी है.
शादी के 6 महीने बाद Katrina Kaif ने दी गुड न्यूज! 2 महीने की प्रेग्नेंट होने की खबर, जानें क्या है सच?
कंगना ने की सलमान खान की तारीफ
बस फिर क्या था. बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के इस जेस्चर की क्वीन कंगना मुरीद हो गई हैं. कंगना ने सलमान खान को सोने के दिल वाला हीरो बता दिया है. सलमान खान ने धाकड़ का ट्रेलर शेयर कर लिखा- धाकड़ की टीम को बहुत बधाई. अपने पोस्ट में एक्टर ने कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल को भी टैग किया. सलमान खान की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- थैंक्यू मेरे दबंग हीरो. सोने का दिल... मैं दोबारा कभी नहीं कहूंगी कि इस इंडस्ट्री में मैं अकेली हूं. पूरे धाकड़ टीम की तरफ से थैंक्यू.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











