
Kamda Ekadashi 2023 Date: कामदा एकादशी है आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Kamda Ekadashi 2023: कामदा एकादशी को भगवान विष्णु का उत्तम व्रत कहा गया है. इस व्रत के प्रभाव से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है और पापों का नाश होता है. इस एकादशी व्रत से एक दिन पूर्व यानि दशमी की दोपहर को जौ, गेहूं और मूंग आदि का एक बार भोजन करके भगवान का स्मरण करना चाहिए.
Kamda Ekadashi 2023: सनातन धर्म में हर एकादशी का विशेष महत्व है. एकादशी व्रत के मुख्य देवता भगवान विष्णु, कृष्ण या उनके अवतार होते हैं जिनकी पूजा इस दिन की जाती है. चैत्र मास में एकादशी उपवास का विशेष महत्व है जिससे मन और शरीर दोनों ही संतुलित रहते हैं. इनमें से एक है कामदा एकादशी. कहते हैं इस दिन का व्रत करने से व्यक्ति के दुख और कष्ट सभी दूर हो जाते हैं. इसके साथ ही कामदा एकादशी का व्रत और पूजन करने से भगवान विष्णु व्यक्ति के जीवन की सभी अधूरी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. यही वजह है कि इस एकादशी का एक नाम फलदा एकादशी भी है. इस बार कामदा एकादशी का व्रत 01 अप्रैल यानी आज रखा जा रहा है.
कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त (Kamda Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
कामदा एकादशी का व्रत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है. कामदा एकादशी की शुरुआत 01 अप्रैल यानी आज रात 01 बजकर 58 मिनट पर हो चुकी है और इसका समापन 02 अप्रैल यानी कल सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, कामदा एकादशी 01 अप्रैल को ही मनाई जाएगी. कामदा एकादशी का पारण 02 अप्रैल को दिन में 01 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 10 मिनट तक रहेगा.
कामदा एकादशी पूजन विधि (Kamda Ekadashi 2023 Pujan Vidhi)
इस दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद पहले सूर्य को अर्घ्य दें. इसके बाद भगवान विष्णु की आराधना करें. उनको पीले फूल, पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करें. फल भी अर्पित कर सकते हैं. इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें तथा उनके मन्त्रों का जप करें. इस दिन पूर्ण रूप से जलीय आहार लें अथवा फलाहार लें तो इसके श्रेष्ठ परिणाम मिलेंगे. अगर केवल एक वेला का उपवास रखते हैं तो दूसरी वेला में वैष्णव भोजन ही ग्रहण करें. अगले दिन सुबह एक वेला का भोजन या अन्न किसी निर्धन को दान करें. इस दिन मन को ईश्वर में लगाएं, क्रोध न करें.
कामदा एकादशी के दिन सुख समृद्धि के लिए उपाय (Kamda Ekadashi Upay)

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











