
Kalashtami 2026: कालाष्टमी व्रत आज, जानें बाबा भैरव की पूजा का मुहूर्त, विधि और महत्व
ABP News
Kalashtami 2026: मासिक कालाष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को होती है. फरवरी में यह सोमवार 9 फरवरी 2026 को है. इस दिन महादेव के रौद्र रूप कालभैरव की पूजा पूजा से डर, भय, दोष दूर होता है.
Kalashtami 2026: हिंदू धर्म में कालाष्टमी व्रत का बहुत महत्व है. पंचांग के अनुसार, मासिक कालाष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. फाल्गुन माह में यह तिथि सोमवार 9 फरवरी 2026 को पड़ रही है. कालाष्टमी का व्रत और पूजन भगवान शिव के उग्र व रौद्र रूप भगवान काल भैरव को समर्पित है. कालाष्टमी के दिन काल भैरव की पूजा से जीवन की बाधाओं, भय और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं.
कालाष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 8 फरवरी शाम 05:19 से शुरू होगी और 10 फरवरी सुबह 07:15 तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, 9 फरवरी को कालाष्टमी मनाई जाएगी. काल भैरव की पूजा के लिए 9 फरवरी को कई शुभ मुहूर्त रहेंगे. इस मुहूर्त में आप पूजा, जप, काल भैरव स्तुति आदि कर सकते हैं.
ब्रह्म मुहूर्त में पूजा के लिए सुबह 05:21 से 06:12 तक का समय रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में पूजा के लिए दोपहर 12:13 से 12:57 तक का संय रहेगा. दोपहर 02:27 से 03:10 विजय मुहूर्त रहेगा. शाम में गोधूलि मुहूर्त 06:04 से 06:30 तक रहेगा. वहीं रात में पूजा के लिए अमृत काल मुहूर्त 10:04 से 11:52 तक रहेगा. वहीं जो लोग व्रत रखते हैं, वे 10 फरवरी को सुबह 09:16 से दोपहर 12:04 तक पारण कर सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












