
Kal Ka Rashifal: 22 फरवरी 2026, रविवार को इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, एक छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी! पढ़े कल का राशिफल
ABP News
Kal Ka Rashifal: 22 फरवरी 2026 का राशिफल सभी राशियों के लिए खास रहेगा. मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन धन, करियर, शिक्षा और प्यार के मामले में कैसा रहने वाला है? पढ़ें कल का राशिफल.
Horoscope Tomorrow 22 February 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, 22 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं कल का राशिफल.
मेष राशिआज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा. इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपकी लम्बी बात हो सकती है. आप भविष्य के लिए नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे. घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बना सकते हैं. अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ़ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनायेगा.
वृषभ राशिआज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है. अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं,तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम सफल होगा. आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा. कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा. मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे. आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए.
मिथुन राशिआज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है. आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. अपना और अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें. कुछ छिपे विरोधी आपके काम में अड़चने डालेंगे परन्तु आप का पॉजिटिव अप्रोच आपको मजबूत बनाए रखेगा. लाइब्रेरियन की सैलरी मे इंक्रीमेंट होने के योग हैं. महिलाओं को कोई बिजनेस शुरू करने में घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा. कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है.













