
Kal Ka Rashifal 15 March 2026: दांपत्य, करियर और धन में क्या कहती है आपकी राशि, जानें पूरा भविष्यफल
ABP News
Kal Ka Rashifal 15 March 2026: कल का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक रहे धन और बिजनेस में बरतें सावधानियां. जानिए सभी राशियों का हाल.
Kal Ka Rashifal: भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान) के अनुसार रविवार, 15 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है.
ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, तो कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल-
मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. बुद्धि और कौशल से किए गए कार्य पूरे होंगे. कामकाज में चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं और रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी.Career: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर मिल सकते हैं.Finance: आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी.Love: रिश्तों में मजबूती आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा.Health: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या संतुलित रखें.शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1विशेष उपाय: गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.
वृषभ राशि (Taurus)आज पारिवारिक कार्यों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है और भागदौड़ भी अधिक रहेगी. गजकेसरी योग के प्रभाव से किसी गुरु या वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिल सकता है.Career: नौकरी और व्यापार में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा.Finance: धन संबंधी मामलों में स्थिति संतुलित रहेगी.Love: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.Health: थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें.शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6विशेष उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.













