
Kal Ka Rashifal 15 February 2026: कल किसकी किस्मत देगी साथ, कौन होगा परेशान? जानिए रविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे!
ABP News
Kal Ka Rashifal 15 February 2026: कल का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक रहे धन और बिजनेस में बरतें सावधानियां. जानिए सभी राशियों का हाल.
Kal Ka Rashifal: भविष्यवक्ता: डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान) मंगलवार, 15 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ को सेहत का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं कल का राशिफल- महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
मेष राशि आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल निकाल लेंगे. घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी. किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या में उसका सहयोग करने से खुशी मिलेगी. लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ़ करेंगे. आपको अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है. अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी न आने दें.
वृष राशि आज आपका दिन लाभदायक रहगा. अपनी काबिलियत के दम पर अच्छे लोगों के साथ रिश्ते को मजबूत बनायेंगे. किसी भी कार्य में दूसरों की मदद से अपेक्षा न करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा. वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा. आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे . परिवार में आपसी सामंजस्य द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है. आज अपने मन में नकारात्मक बातों को न आने दें, धैर्य बनाएं रखें सब अच्छा होगा.
मिथुन राशि आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा. इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेंगी तथा दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगी. आपके काम को लेकर आपके परिवार वाले तारीफ करेंगे, आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने मेहनत का फल जरूर मिलेगा. अपनी समझदारी से आप फालतू के खर्चों से बच सकते हैं. सेविंग की आदत को अपनाएं. आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी. बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है.













