
Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा है आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Jyeshtha Purnima 2025: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जा रही है. मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन व्रत और दान से पितरों का आशीर्वाद मिलता है.
Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-धर्म करने की परंपरा है. आज ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जा रही है. मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन व्रत और दान से पितरों का आशीर्वाद मिलता है. हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ज्येष्ठ पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है.
ज्येष्ठ पूर्णिमा का उल्लेख भविष्य पुराण में भी मिलता है, जिसमें हर पूर्णिमा का वर्णन है. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा विशेष रूप से की जाती है, जिससे आत्मशुद्धि और ईश्वर के साथ जुड़ाव बढ़ता है.
ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Jyeshtha Purnima 2025 Shubh Muhurat)
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जून यानी कल सुबह 8 बजकर 05 मिनट पर हो चुकी है और तिथि का समापन 11 जून यानी आज सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर होगा. आज पूर्णिमा का चांद रात 10 बजकर 50 मिनट पर निकलेगा.
स्नान दान का मुहूर्त- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आज सुबह 4 बजकर 02 मिनट से लेकर 4 बजकर 42 मिनट तक किया जाएगा.
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान-दान कैसे करें?













