
Jyeshtha Amavasya 2023: आज है ज्येष्ठ अमावस्या की शनि जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
AajTak
Jyeshtha Amavasya 2023: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन स्नान और पितरों का तर्पण करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. साथ ही आज शनि जयंती भी है इसलिए इस दिन महत्व और बढ़ गया है. शनिदेव न्यायप्रिय देवता हैं. शनि देव भगवान सूर्य और छाया के पुत्र माने जाते हैं.
Jyeshtha Amavasya 2023: 19 मई यानी आज ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जा रही है. माना जाता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण होना बेहद महत्वपूर्ण है. आज के दिन वट सावित्री व्रत का त्योहार भी मनाया जा रहा है. शनि जयंती का अर्थ है शनिदेव का जन्मदिवस. सूर्य के पुत्र शनिदेव देवों के न्यायधीश, कर्मफलदाता और दंडधिकारी भी हैं. ऐसा कहा जाता है कि जिसके ऊपर शनिदेव की कुपित दृष्टि हो, वह व्यक्ति राजा से रंक बन जाता है. अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन शनिदेव के लिए व्रत और पूजा जरूर करें. साथ ही आज के दिन बेहद खास संयोगों का निर्माण भी होने जा रहा है.
शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या शुभ मुहूर्त (Shani Jayanti or Jyeshtha Amavasya 2023 Shubh Muhurat)
शनि जंयती 19 मई 2023, शुक्रवार यानी आज मनाई जा रही है. अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 मई यानी कल रात 09 बजकर 42 मिनट पर शुरू हो चुकी है और इसका समापन 19 मई यानी आज रात 09 बजकर 22 मिनट पर होगा.
शनि जयंती 2023 शुभ योग (Shani jayanti 2023 Shubh Yog)
इस बार की शनि जयंती बेहद खास मानी जा रही है. शनि जयंती के दिन इस बार शोभन योग का निर्माण होने जा रहा है. यह शोभन योग 18 मई यानी कल शाम 07 बजकर 37 मिनट से लेकर 19 मई यानी आज शाम 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. वहीं, शनि जयंती के दिन चंद्रमा गुरु के साथ मेष राशि में विराजमान होंगे, इससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा. शनि अपनी कुंभ राशि में विराजमान होकर शशयोग का निर्माण करेंगे.
शनि जयंती 2023 पूजन विधि (Shani jayanti 2023 Pujan vidhi)

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











