
June Grah Gochar 2023: जून में सूर्य और शनि समेत इन 4 ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशियों पर होगी पैसे की बारिश
AajTak
June Grah Gochar 2023: जून का महीना ग्रहों के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा और कुछ राशियों पर नकारात्मक. आइए जानते हैं कि जून में बदलने जा रही इन ग्रहों की चाल से किन राशियों को फायदा होने वाला है.
June Grah Gochar 2023: जून का महीना ग्रह और नक्षत्र के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि इस महीने कुछ बड़े ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने जा रहा है. महीने की शुरुआत में बुध 7 जून को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे. वहीं, सूर्य 15 जून वृषभ राशि से निकल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इसके अलावा न्यायप्रिय देवता शनि 17 जून अपनी ही राशि में वक्री होंगे. 24 जून को बुध वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. साथ ही मिथुन राशि में बुध और सूर्य की युति का निर्माण होगा. महीने के अंत में ग्रहों के सेनापति मंगल 30 जून को सिंह राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषविदों की मानें तो ग्रहों की ऐसी चाल जून में पांच राशियों को बहुत ही शुभ परिणाम देने वाली है. आइए जानते हैं कि वो लकी राशियां कौन सी हैं.
1. मेष
जून में ग्रहों का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए लाभप्रद होगा. इसके प्रभाव से आप पहले से ज्यादा मजबूत, प्रखर और आत्मविश्वासी बनेंगे. आप अपने सभी कार्यों को पूरी कुशलता से करेंगे. कार्यक्षेत्र में तरक्की और आय वृद्धि के योग हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने वाला है. जमीन या प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है. प्रेम संबंधों के लिए ये समय उत्तम रहेगा. सेहत के लिहाज से भी ये समय अच्छा रहेगा.
2. मिथुन
आपकी राशि के जातकों के लिए जून का महीना लाभदायक होगा. विचारों और सुझावों को लेकर आपकी स्पष्टता बढ़ेगी. इस समय आप खुद को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे और अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्ठों के बीच आपकी छवि अच्छी होगी. कारोबार से जुड़े लोगों को इस समय लाभ मिलने की पूरी संभावना है. इस दौरान की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी. शिक्षा के लिए ग्रहों की ये चाल शुभ फल लेकर आएगी.
3. कन्या

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












