
Jonny Bairstow: गोल्फ खेलने के दौरान जॉनी बेयरस्टो के साथ दर्दनाक हादसा, टी20 वर्ल्ड कप से हुए आउट
AajTak
जॉनी बेयरस्टो चोट लगने के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. बेयरस्टो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी. इंग्लैंड ने शुक्रवार को ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था जिसमें बेयरस्टो को भी जगह मिली थी. लेकिन अब उनका बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो चोट लगने के चलते टी20 वर्ल्ड कप के साथ ही पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. बेयरस्टो गोल्फ खेलने के दौरान कोर्स से फिसल गए और उनके पैर के निचले हिस्से में चोट लग गई. बेयरस्टो ने अपने इंस्टाग्राम पर इस दुखद घटना की जानकारी दी.
बेयरस्टो ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, दुर्भाग्य से मैं निकट भविष्य में होने वाले खेलों से अनुपलब्ध होने जा रहा हू. इसका कारण यह है कि मैंने अपने निचले पैर को एक दुर्घटना में घायल कर लिया है और इसके लिए एक ऑपरेशन की आवश्यकता होगी. चोट तब लगी जब मैं आज सुबह गोल्फ कोर्स पर फिसल गया.
बेयरस्टो ने आगे बताया, 'मैं निराश हूं और ओवल में इस हफ्ते होना वाले मैच के लिए सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं. सबसे पहले उन खिलाडि़यों को शुभकामनाएं जो टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, बिल्कुल! मैं वापस आऊंगा.' बेन डकेट को अगले गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओवल में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. वहीं टी20 विश्व कप के लिए बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट का जल्द ही ऐलान किया जाएगा.
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भी बेयरस्टो को लेकर बयान दिया है. ईसीबी ने कहा, 'लीड्स में शुक्रवार को गोल्फ खेलने के दौरान बेयरस्टो को शरीर के निचले अंग में चोट लगी है. चोट की पूरी गंभीरता का पता लगाने के लिए वह अगले सप्ताह एक विशेषज्ञ की मदद लेंगे.'
इंग्लैंड ने शुक्रवार को ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था जिसमें बेयरस्टो को भी जगह मिली थी. लेकिन अब उनका बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है. इस टीम में क्रिस वोक्स और मार्क वुड को भी जगह मिली है जो इंजरी से उबर चुके हैं. वहीं जेसन रॉय और जोफ्रा आर्चर स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए.
टी20 वर्ल्ड कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम कुरन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









