
Joe Biden Imposed Ban on Russian Oil Imports: 'रूस से तेल नहीं लेगा अमेरिका', देखें प्रतिबंधों को लेकर बाइडेन के नए ऐलान
AajTak
रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुके अमेरिका ने अब और कड़ा रुख अपना लिया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा कि वे रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रहे हैं. उनका कहना है कि इससे रूस की अर्थव्यवस्था को तगड़ा नुकसान हुआ है. जो बाइडेन ने जोर देकर कहा है कि अमेरिका ने रूस के खिलाफ जैसी कार्रवाई की है, वैसा कोई दूसरा देश नहीं कर सकता है. उनकी माने तो अभी रूस में कई कंपनियों ने अपने कारोबार को समेट लिया है. कई तेल कंपनियां भी अपना काम वहां पर बंद कर चुकी हैं. अमेरिका के उठाए कदमों के बारे में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि उनकी तरफ से रूसी तेल के आयात पर रोक लगा दी गई है. अब अमेरिका रूसी तेल नहीं लेने वाला है. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











