
Joe Biden की साउथ कैरोलिना के चुनाव में भी जीत, डेमोक्रेटिक पार्टी की रेस में हुए आगे
AajTak
जीत के बाद जो बाइडेन ने अपने बयान में कहा कि साउथ कैरोलिना के मतदाताओं ने ही 2020 में चुनावी पंडितों को गलत साबित किया था. यहां के वोटर्स ने हमारे अभियान में नई जान फूंकी और हमें राष्ट्रपति पद जीतने की राह पर स्थापित किया.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन साउथ कैरोलिना के डेमोक्रेटिक प्राइमरी (चुनाव) में आसानी से जीत गए. बाइडेन ने अपनी इस जीत के साथ ही साउथ कैरोलिना के मतदान में मिनेसोटा प्रतिनिधि डीन फिलिप्स और लेखक मैरिएन विलियमसन सहित कई दिग्गज डेमोक्रेट्स को हरा दिया.
जीत के बाद जो बाइडेन ने अपने बयान में कहा कि साउथ कैरोलिना के मतदाताओं ने ही 2020 में चुनावी पंडितों को गलत साबित किया था. यहां के वोटर्स ने हमारे अभियान में नई जान फूंकी और हमें राष्ट्रपति पद जीतने की राह पर स्थापित किया.
मिलती दिख रही है बढ़त
बाइडेन ने आगे कहा कि 2024 में दक्षिण कैरोलिना के लोगों ने फिर से हमें जीत की तरफ अग्रसर कर दिया है. उन्होंने कहा,'मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपने हमें फिर से राष्ट्रपति पद जीतने और डोनाल्ड ट्रम्प को फिर से हारा हुआ बनाने की राह पर खड़ा कर दिया है. प्रारंभिक वोट परिणामों के विश्लेषण के आधार पर उन्हें पूरे राज्य में प्रमुख स्थानों पर निर्णायक बढ़त मिलती दिख रही है.
छात्रों का कर्ज किया था माफ
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने छात्रों की कर्जमाफी का ऐलान किया था. उन्होंने ऐलान किया था कि 74 हजार से लोगों का 5 अरब डॉलर का स्टूडेंट लोन माफ किया जाएगा. इनमें से ज्यादातर वो लोग हैं जो बीते 10 साल से पब्लिक सर्विस में काम कर रहे हैं.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










