
Jodhpur violence: जोधपुर में ईद पर भड़की हिंसा में अब तक 97 उपद्रवी गिरफ्तार
AajTak
राजस्थान के जोधपुर में ईद पर भड़की हिंसा पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने भगवा झंडा हटाने पर विरोध प्रदर्शन किया है. बहरहाल पुलिस ने 10 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है. साथ ही इंटरनेट की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं.
जोधपुर में 2 मई की देर रात झंडे-लाउडस्पीकर को लेकर फैली हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 97 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं हिंसा के बाद संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी कर पूरे जोधपुर जिले (जोधपुर आयुक्तालय सहित) में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.
पाक का झंडा लगाने की अफवाह से बिगड़ा माहौल
जोधपुर के जालोरी गेट पर दो दिन पहले परशुराम जयंती पर भगवा झंडा लगा था. 2 मई की शाम प्रशासन की मीटिंग में तय हुआ कि 3 मई को ईद है और इसलिए यहां हर साल की तरह ईद मनाने दी जाए. ईद पर मुसलमान हर साल की तरह झंडा और लाउडस्पीकर लगाएंगे. यह परमिशन एक दिन के लिए थी और बीजेपी के नेताओं और नगर निगम ने भी इसे लेकर सहमति जताई.
2 मई की रात को शहर में अफवाह फैली की पाकिस्तान के झंडे लग गए हैं. रात 12 बजे दो निजी चैनल के पत्रकारों ने शहर की मेयर विनीता सेठ और बीजेपी के नेताओं को फोन किए कि स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति का चेहरा समुदाय विशेष के लोगों ने काले टेप से पैक कर दिया है.
बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ईद के झंडे उखाड़ दिए
बड़ी संख्या में बीजेपी के लोग मौके पर पहुंचे और ईद के झंडे उखाड़ दिए, लाउडस्पीकर नोच डाले. यह वीडियो मुस्लिमों में वायरल हुआ तो रात एक बजे बड़ी संख्या में जालौरी गेट पहुंचे और पथराव हुआ. रात 1 से 2 बजे तक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किए और आंसू गैस के गोले छोड़े.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










