
JNU में विवाद बढ़ा, अब हिंदू रक्षा दल ने मेन गेट पर लिखे कम्युनिस्ट भारत छोड़ो के नारे
AajTak
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में जातिसूचक टिप्पणी लिखने के बाद हंगामा मचा हुआ है. ये विवाद अभी थमा नहीं था कि अब JNU के मैन गेट पर हिंदू रक्षा दल के लोगों ने कम्युनिस्ट भारत छोड़ो लिखकर यूनिवर्सिटी प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हिंदू रक्षा दल ने ये बात यूनिवर्सिटी के मैन गेट पर स्थित बोर्ड पर लिखी है.
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में जातिसूचक टिप्पणी लिखने के बाद हंगामा मचा हुआ है. ये विवाद अभी थमा नहीं था कि अब JNU के मेन गेट पर हिंदू रक्षा दल के लोगों ने कम्युनिस्टों भारत छोड़ो लिखकर यूनिवर्सिटी प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हिंदू रक्षा दल ने ये बात यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर स्थित बोर्ड पर लिखी है. इसके साथ ही ये भी लिखा है कि Communist= ISISI. यानी कम्युनिस्टों की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी की है.
हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी का कहना था कि हम केवल और केवल सनातनी हिंदू हैं. हम लोगों में केवल चार वर्ण हैं. हर हिंदू में चारों वर्ण हैं. इन्होंने हमें कहा कि भारत छोड़ो... हम इनसे भारत छुड़वाएंगे. उनके जैसा रास्ते अपनाने के सवाल पर चौधरी का कहना था कि वे लिखने के बाद छिप गए हैं और हम लोग लिखने के बाद सामने खड़े हैं. अड़कर खड़े हैं. डटकर खड़े हैं. हम उन लोगों से पूछना चाहते हैं कि जिसकी हिम्मत है, वो हमारे पास आएं और बात करें. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने धमकी भी दी है. उन्होंने कहा कि हम लिखने वालों के बारे में पता कर रहे हैं.
दीवारों पर लिखने वाले भारत छोड़ेंगे
हिंदू रक्षा दल ने कहा- हमने सभी का सम्मान किया है, लेकिन सम्मान का गलत फायदा ना उठाया जाए. सम्मान का गलत फायदा उठाने का ही कारण है कि ये लोग दीवारों पर लिख रहे हैं. भारत ये छोड़ेंगे. भारत विरोधी गतिविधियां करने वाले लोग भारत छोड़ें. हित में अगर सबसे बड़ा ऋण है तो वो ब्राह्मण का है. वो ब्राह्मण, जो ज्ञानी है, विद्वान है. आज केवल जातियों में बांटने में काम किया जा रहा है. हर हिंदू ज्ञानी है. हर हिंदू ब्राह्मण है. ये बात सबको सोच लेना चाहिए.
'लेफ्ट के इशारे पर लिखे गए नारे'

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











