JNU में कंप्यूटर ऑपरेटर ने बनाए नौ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए- इनकी खासियत
AajTak
दिल्ली के एक शख्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कई बार रिकॉर्ड बनाने का ही रिकॉर्ड बना लिया. 9 बार दुनिया में रिकॉर्ड बनाकर भारत का नाम ऊंचा करने वाले विनोद चौधरी को किसी भी सरकार ने सम्मानित नहीं किया.
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले विनोद कुमार चौधरी ने 9 बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किताब में अपना नाम दर्ज कराया है. इसमें कई बार उन्होंने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. जिसने दुनिया में देश का परचम लहराया है वह अपने ही गलियों में गुमनामी की जिंदगी जी रहा है. यह कहानी ऐसे काबिल इंसान की है, जिसने एक दो बार नहीं बल्कि 9 बार गिनीत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर भारत का नाम रोशन किया है जिसमें कई बार उसने अपने ही रिकॉर्ड को ब्रेक किया है. यह शख्स रिकॉर्ड मेकर है या फिर रिकॉर्ड ब्रेकर यह फैसला करना बहुत मुश्किल है क्योंकि 9 बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद भी इस शख्स की चाहत कम नहीं हुई है. अभी और भी आगे रिकॉर्ड बनाने की तैयारी मे है. लगभग 41 साल के विनोद फिलहाल जेएनयू में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते हैं. विनोद कुमार चौधरी टाइपिंग की दुनिया में 8 बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं. वही 2021 में 1 मिनट में 205 बार टेनिस बॉल उछाल कर नया रिकॉर्ड बनाया है. रिकॉर्ड बनाने की शुरुआत सन 2014 में हुई थी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












