
JNU परिसर में लोहे की चेन से लटकी मिली संविदा कर्मचारी की लाश, पुलिस जांच में जुटी
AajTak
दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम परिसर में पहुंची और एक बहुमंजिला इमारत के पास लगे एक पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश को लटके हुए पाया, जिसके गले में लोहे की चेन बंधी हुई थी.
दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर के अंदर एक संविदा कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसकी लाश एक लोहे की चेन के सहारे परिसर में लगे एक पेड़ से लटकी हुई थी. अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि मृतक संविदा कर्मचारी की पहचान 55 वर्षीय विजय के तौर पर हुई है. वह विश्वविद्यालय में एक निजी अनुबंध पर साफ सफाई का काम करता था. पुलिस के मुताबिक, जेएनयू परिसर से दोपहर 1.59 बजे आत्महत्या के संबंध में एक पीसीआर कॉल रिसीव की गई थी.
दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम परिसर में पहुंची और एक बहुमंजिला इमारत के पास लगे एक पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश को लटके हुए पाया, जिसके गले में लोहे की चेन बंधी हुई थी.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौका-ए-वारदात पर छानबीन की गई और दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 174 तहत कार्यवाही शुरू की गई है. अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चला है. ये वजह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.
इस बीच, जेएनयू प्रशासन ने एक बयान जारी कर इस मामले पर शोक व्यक्त किया है. जिसमें कहा गया कि विश्वविद्यालय आउटसोर्स कर्मचारियों में से एक की मृत्यु से बहुत दुखी है और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है. इस त्रासदी के चलते विश्वविद्यालय इस कठिन समय में परिवार को अपना समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.
विश्वविद्यालय ने कहा कि मृत कर्मचारी का वेतन संबंधित वेंडर नियमित रूप से दे रहा था. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर, जेएनयू प्रशासन ने उस वेंडर को तत्काल आधार पर विजय के परिवार को अनुग्रह भुगतान सहित सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. स्थानीय पुलिस ने पहले ही घटना की जांच शुरू कर दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









