
JMI Reopen: फाइनल ईयर के लिए 02 मार्च से लगेंगी क्लास, चरणबद्द तरीके से खुलेगी जामिया यूनिवर्सिटी
AajTak
Jamia Millia Islamia Reopen: विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि आउटस्टेशन छात्रों को दिल्ली लौटने में लगने वाले समय की छूट देने के लिए यूनिवर्सिटी चरणबद्ध तरीके से खुलेगी. यूनिवर्सिटी ने कहा कि हॉस्टल अभी तब तक नहीं खुलेंगे जब तक कि COVID-19 प्रोटोकॉल लागू नहीं हो जाते.
Jamia Millia Islamia Reopen: जामिया मिलिया इस्लामिया ने सोमवार को घोषणा की है कि फाइनल ईयर के पीजी कोर्सेज़ के लिए फिजिकल क्लासेज़ 02 मार्च से और फाइनल ईयर के ग्रेजुएट कोर्सेज़ के लिए मार्च के दूसरे सप्ताह से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होगी. एक आदेश में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि आउटस्टेशन छात्रों को दिल्ली लौटने में लगने वाले समय की छूट देने के लिए यूनिवर्सिटी चरणबद्ध तरीके से खुलेगी. यूनिवर्सिटी ने कहा है कि हॉस्टल अभी तब तक नहीं खुलेंगे जब तक कि COVID-19 प्रोटोकॉल लागू नहीं हो जाते.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












