
JioFiber को इस तरह सालभर फ्री में करें यूज, हाई स्पीड इंटरनेट के अलावा भी कई बेनिफिट्स मुफ्त
AajTak
Reliance Jio नए कस्टमर्स को JioFiber से जोड़ना चाहता है. इसके लिए वो कई ऑफर दे रहा है. कंपनी नए कस्टमर्स को जोड़ने के लिए एक महीने के लिए JioFiber सर्विस फ्री में दे रही है. इसके अलावा कंपनी इसे सालभर के लिए भी फ्री में यूज करने का मौका दे रही है.
Reliance Jio नए कस्टमर्स को JioFiber से जोड़ना चाहता है. इसके लिए वो कई ऑफर दे रहा है. कंपनी नए कस्टमर्स को जोड़ने के लिए एक महीने के लिए JioFiber सर्विस फ्री में दे रही है. इसके अलावा कंपनी इसे सालभर के लिए भी फ्री में यूज करने का मौका दे रही है. अगर आप नए JioFiber कस्टमर हैं तो आपको ऑफिशियली 30 दिन के लिए इसका फ्री ट्रायल दिया जाता है. इसे आसान भाषा में कहे तो JioFiber के सभी नए कस्टमर्स को एक महीने के लिए इसकी सर्विस फ्री ऑफ कॉस्ट दी जाती है. अगर आप सिर्फ डेटा चाहते हैं तो Jio आपसे 1500 रुपये का रिफंडेबल अमाउंट चार्ज करेगा. इस प्लान में आपको 150Mbps स्पीड बिना किसी डेटा लिमिट के और WiFi ONT Modem देता है. अगर आप इस ब्रांडबैंड कनेक्शन के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो आपको 2500 रुपये का रिफंडेबल अमाउंट जमा करवाना होगा. नए कस्टमर्स के लिए ये भी एक महीने के लिए फ्री होता है. इसमें 13 ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












