
Jio 4G: लद्दाख के पैंगॉन्ग झील तक पहुंची जियो की सर्विस, अब चीन के बॉर्डर तक मिलेगा नेटवर्क?
AajTak
Jio Network in Leh Ladakh: जियो ने लद्दाख के पैंगॉन्ग झील इलाके में अपनी 4G सर्विस लॉन्च की है. इस इलाके तक टेलीकॉम सर्विस पहुंचाने वाला यह देश का पहला ऑपरेटर है. कंपनी की इस सर्विस का फायदा टूरिस्ट्स के साथ सैनिकों को भी मिलेगा.
जियो अपनी 4G सर्विस का विस्तार कर रहा है. कंपनी ने लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के पास के गांव तक अपनी पहुंच बना ली है. पैंगॉन्ग झील के आसपास के क्षेत्र में पिछले एक साल से चीन और भारत की सेनाएं आसने सामने हैं.
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, Jio 4G वॉयस और डेटा सर्विस का विस्तार पैंगॉन्ग झील के पास Spangmik गांव तक हो गया है. जियो पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी है, जिसकी सर्विस इस इलाके तक पहुंची है.
पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस होने के बाद भी अब तक यहां पर वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी नहीं पहुंची थी. लोकसभा मेंबर Jamyang Tsering Namgyal ने जियो मोबाइल टॉवर का उद्घाटन किया है. उन्होंने बताया कि लोग लंबे समय से इस एरिया में मोबाइल नेटवर्क की मांग कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क की लॉन्चिंग की वजह से क्षेत्र की इकोनॉमी बूस्ट होगी. साथ ही मोबाइल कनेक्टिविटी का फायदा टूरिस्ट और सैनिक दोनों को मिलेगा.
जियो ने बताया है कि वह लगातार इस क्षेत्र में अपने नेटवर्क का विस्तार करता रहेगा. पिछले महीने भी कंपनी ने कई हिस्सों में अपने 4G सर्विस की शुरुआत की है.
Namgyal ने कहा, 'बेहद मुश्किल परिस्थिति के बाद भी जियो और उसकी टीम लद्दाख के कई हिस्सों में नेटवर्क पहुंचाने की कोशिश कर रही है.' एक ओर जहां देश में 5G नेटवर्क की लॉन्चिंग तैयारी हो रही है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












